फरेंदा कस्बे में स्थित एक मैरेज हाल में राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ शाखा महराजगंज के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सत्यवान सिंह व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ओपी त्रिपाठी ने चुनाव संपन्न कराया।
जिसमें सर्वसम्मति से अरविंद पांडेय को जिलाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार उपाध्याय को जिलामंत्री, रईस खान को उपाध्यक्ष चुना गया। वही विद्याधर पाठक को प्रांतीय अध्यक्ष, आनंद सिंह को प्रांतीय मंत्री चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे सभी की भावनाओं के अनुरूप निभाएंगे। संघ
के हित में कार्य किए जाएंगे, समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान अनेक फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






