क्षेत्र के अजीजपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम को गांव का ही एक युवक ट्रैक्टर लेकर खेत पर गया था। जहां गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में ट्रैक्टर चला गया था। जिससे उनकी गेहूं की फसल बर्बाद हाे गई।
गेहूं के खेत में ट्रैक्टर ले जाने पर खेत मालिक व उसके बेटों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
क्षेत्र के अजीजपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम को गांव का ही एक युवक ट्रैक्टर लेकर खेत पर गया था। जहां गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में ट्रैक्टर चला गया था। जिससे उनकी काफी गेहूं की फसल बर्बाद हाे गई। मौके पर पहुंचे अर्जुन ने ट्रैक्टर को खेत से बाहर निकलवाया। इसी बीच खेत मालिक मौके पर पहुंच गया। पंचायत होने पर जिस युवक से ट्रैक्टर घुसा था उसने नुकसान की भरपाई करने की बात कही जिसके बाद मामला शांत हो गया था। अर्जुन का आरोप है कि बुधवार सुबह वह खेत पर गया था। जहां पहले से मौजूद खेत मालिक ने उसे पकड़ लिया। फसल बर्बाद कराने के लिए उन लोगों ने अर्जुन को दोषी ठहराना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू कर दी। दूसरे पक्ष से कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अर्जुन की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






