बहराइच 18 मार्च। प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए ‘‘रिफार्म, परफार्म तथा ट्रांसफार्म’’ सम्बन्धी कार्यों से जन-सामान्य को अवगत कराये जाने के उद्देश्य से जनपद में 19 से 24 मार्च 2021 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का शुभारम्भ महाराज सिंह इण्टर कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम से होगा। जिले में आयोजित होने वाले 05 दिवसीय कार्यक्रम के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कलेक्ट्रंेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की तदोपरान्त मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस व अन्य अधिकारियों के साथ महाराज सिंह इण्टर कालेज का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









