बहराइच 27 मार्च। महाराणा प्रताप जी की मूर्ति अनावरण के अवसर पर स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रू. 6970.61 लाख लागत की विभिन्न 55 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
मा. मुख्यमंत्री द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत रू. 67.68 लाख की लागत से गुजरातीपुरवा सम्पर्क मार्ग, रू. 60.16 लाख से छोटका सरवा स.मा., रू. 51.63 लाख से आज्ञारामपुरवा सं.मा., रू. 83.42 लाख से हरैया स.मा., रू. 34.17 से जयमरा स.मा. तथा रू. 29.16 लाख की लागत से रसूलपुर सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार एस.सी.पी. अनुदान सं.-83 योजना के तहत रू. 23.24 लाख की लागत से कसौजी सं.मा. व रा.स.नि.-5054 योजना के तहत रू. 15.34 लाख से नद्दापुरवा स.मा. के नवनिर्माण कार्य तथा अनजुड़ी बसावट योजना के तहत रू. 133.46 लाख से एन.एच.-730 कि.मी. 252 से पटेलनगर स.मा. एवं रू. 61.78 लाख की लागत से गड़रियनपुरवा नवनिर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया गया।
इसी प्रकार एस.पी.एम.आर.एम. योजना के तहत रू. 37.37 लाख की लागत से गनेशपुरवा में बिटूमिन रोड का निर्माण व रू. 34.62 लाख से ग्रा.पं. सोहरवा में बनाना प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण कार्य, राज्य सड़क निधि योजना के तहत रू. 42.16 लाख से गोबरेपुरवा स.मा. के नवनिर्माण कार्य, नीर निर्मल परियोजना के तहत रू. 271.14 लाख से चैखड़िया में, रू. 318.64 लाख से दशरथपुरवा में तथा रू. 180.37 लाख की लागत से पड़ोहिया में निर्मित पाइप पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया।
जल जीवन मिशन योजना के तहत रू. 142.70 लाख से टिंगाई (इनामी) में, रू. 152.60 लाख से सबलापुर में, रू. 213.57 लाख से खैरा में, रू. 121.78 लाख से शिवपुर में, रू. 153.37 लाख से रखौना में, रू. 123.17 लाख से अम्बरपुरवा में, रू. 174.62 लाख से सरवा में, रू. 153.98 लाख से ललुही में पाइप तथा रू. 164.84 लाख की लागत से खरगापुर में निर्मित पाइप पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया।
इसी प्रकार वित्त आयोग/मनरेगा योजना के तहत रू. 122.76 लाख की लागत से ब्लाक चित्तौरा की 22 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण, रू. 178.56 लाख से मिहींपुरवा की 32 ग्रा.पं. में, रू. 150.66 लाख से बलहा की 27 ग्रा.पं. में, रू. 100.44 लाख से फखरपुर की 18 ग्रा.पं. में, रू. 66.96 लाख से कैसरगंज की 12 ग्रा.पं. में, रू. 78.12 लाख से जरवल की 14 ग्रा.पं. में, रू. 50.22 लाख से महसी की 09 ग्रा.पं. में, रू. 55.80 लाख से तेजवापुर की 10 ग्रा.पं. में, रू. 61.38 लाख से हुज़ूरपुर की 11 ग्रा.पं. में, रू. 61.38 लाख से विशेश्वरगंज की 11 ग्रा.पं. में, रू. 78.12 लाख से पयागपुर की 14 ग्रा.पं. में, रू. 145.08 लाख से शिवपुर की 26 ग्रा.पं. में तथा रू. 94.86 लाख की लागत से नवाबगंज की 17 ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण किया गया।
इसी प्रकार वित्त आयोग/मनरेगा योजना के तहत रू. 217.05 लाख की लागत से मिहींपुरवा की 15 ग्रा.पं. में पंचायत भवनों का निर्माण, रू. 115.76 लाख से बलहा की 08 ग्रा.पं. में, रू. 115.76 लाख से कैसरगंज की 08 ग्रा.पं. में, रू. 115.76 लाख से जरवल की 08 ग्रा.पं. में, रू. 57.88 लाख से महसी की 04 ग्रा.पं. में, रू. 43.41 लाख से तेजवापुर की 03 ग्रा.पं. में, रू. 159.17 लाख से चित्तौरा की 11 ग्रा.पं. में, रू. 86.82 लाख से फखरपुर की 06 ग्रा.पं. में, रू. 101.29 लाख से हुज़ूरपुर की 07 ग्रा.पं. में, रू. 57.88 लाख से विशेश्वरगंज की 04 ग्रा.पं. में, रू. 57.88 लाख से पयागपुर की 04 ग्रा.पं. में, रू. 144.70 लाख से शिवपुर की 10 ग्रा.पं. में तथा रू. 28.94 लाख की लागत से नवाबगंज की 02 ग्राम पंचायतों में निर्मित पंचायत भवनों का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना अन्तर्गत तेजवापुर में रू. 320.00 लाख की लागत से, भकला कैसरगंज में रू. 550.00 लाख की लागत से एवं न्यू जरवल में रू. 375.00 लाख की लागत से निर्मित 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र तथा मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत धनुही पयागपुर में रू. 334.00 लाख की लागत से निर्मित 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र का भी लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मा. मंत्री, जल शक्ति (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) डाॅ. महेन्द्र सिंह, मा. मंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण/प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, नानपारा की श्रीमती माधुरी वर्मा, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री सदर बहराइच की विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, राजा जयेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती नीलम सिंह, आयुक्त देवीपाटन मण्डल एस.वी.एस. रंगाराव, आई.जी. डाॅ. राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी व बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






