महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा जायसवाल की रिपोर्ट
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गोरखपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मंगलवार यानी आज से नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लगाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम इलेवन के साथ हुई बैठक में ये निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेश में साप्ताहिक बंदी (लॉकडाउन) प्रभावी रहेगी। इसके अतिरिक्त जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात्रि 08 बजे से अगले दिन प्रातः 07 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






