पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.05.2021 को थाना सोहगीबरवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम मटियरवा पुल के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 04/2021 धारा 302, 201 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्तगणों *1-* केशव भारती पुत्र बृज नारायण उम्र लगभग 40 वर्ष *2-* एवं अभियुक्ता- फूला पत्नी केशव भारती उम्र लगभग 38 वर्ष निवासीगण मटियरवा थाना सोहगीबरवा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद डंडा और दुपट्टा बरामद किया गया, अभियुक्तगणों को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 10:05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया और अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।
*पंजीकृत अभियोगः-*
1.मु0अ0सं0- 4/21 धारा 302,201 भा0द0वि0
*विवरण बरामदगी-*
*1-* घटना में प्रयुक्त एक अदद डंडा
*2-* एक आदत दुपट्टा जिससे मृत्यु के पश्चात कसा गया था
*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
*1.* केशव भारती पुत्र ब्रिज नारायण उम्र 40 वर्ष
*2.* अभियुक्ता फूला पत्नी केशव भारती उम्र 38 वर्ष निवासीगण मटियरवा थाना सोहगीबरवा जनपद महराजगंज
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
*1-* सुनील कुमार वर्मा थानाध्यक्ष सोहगीबरवा जनपद महाराजगंज
*2-* कां0 सुरेंद्र वर्मा थाना सोहगीबरवा जनपद महराजगंज
*3-* कां0 अरविंद पाल
*4.* म0कां0 आकांक्षा सिंह
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






