महाराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का गंभीर मामला प्रकाश में आया जहाँ महिला का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया। पूरी जानकारी के लिए बता दे स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरैचा की एक महिला ने गांव के ही जहरुद्दीन उर्फ मन्ने नामक युवक पर उसके नहाने के दौरान छुप कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया। उक्त मामले में पीड़ित महिला ने बताया जब से युवक वीडियो बनाया है उसी दिन से उसको प्रताड़ित करने के साथ साथ गन्दी हरकत करने की कोशिश कर रहा है जिससे वह मानसिक रूप से क्षुब्ध है वहीं महिला ने उक्त मामले की शिकायत कोल्हुई पुलिस को लिखित तहरीर के माध्यम से करा दिया था। गौरतलब हो पीड़ित महिला व उसके परिजनों द्वारा बताया गया उक्त मामले की शिकायत दिनांक 6 मई को स्थानीय थाने के महिला हेल्प डेस्क पर करने के बाद भी ऐसे गंभीर विषय को कोल्हुई पुलिस द्वारा ना संज्ञान में लिया गया और ना ही आज तक कोई कार्यवाही की गई जिससे केंद्र सरकार व राज्य सरकार की महिला सुरक्षा अभियान पर पानी फिरता नज़र आ रहा हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान द्वारा कहा गया तहरीर प्राप्त हुई है आगे जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।लेकिन बडा सवाल यह हैं कि गंभीर मामलों में भी चर्चित थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान लापरवाही बरतने से बाज़ क्यो नही आ रहे ,सप्ताह बीतने पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई जिससे थानाध्यक्ष के कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठते नज़र आ रहे है।सोचने का विषय यह भी होगी कि थानों में महिला हेल्प डेस्क का प्रबंध क्यों किया गया जब महिलाओ की सुरक्षा से जुड़े हुए मामलों को दरकिनार अर्थात संज्ञान में नही लिया जाता है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






