जनपद महराजगंज के नगर पंचायत फरेंदा में आज रविवार सुबह एक घर में रखा सिलेंडर फटने से कम से कम परिवार के छह लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार फरेंदा के धानी ढाला के पास एक घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट होने से एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इस विस्फोट से क्षेत्र में कोहराम मचा गया। घर की दिवारें तक टूट गई। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।घटना का कारण स्पष्ट नहीं है लोगों के अनुसार सुबह नाश्ता बनाते समय घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट हुआ। जिससे घर के बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






