Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:45:13 PM

वीडियो देखें

मशहूर निशानेबाज श्री विजेन्द्र कुमार बने राहुल प्रियंका गांधी सेना के स्पोर्टस सेल, हरियाणा के अध्यक्ष

मशहूर निशानेबाज श्री विजेन्द्र कुमार बने राहुल प्रियंका गांधी सेना के स्पोर्टस सेल, हरियाणा के अध्यक्ष
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार दीपक कुमार त्यागी की रिपोर्ट

राहुल प्रियंका गांधी सेना का कारवां दिन पर दिन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हाासिल करने वाली हस्तियां राहुल प्रियंका गांधी सेना से जुड़ रही है । मशहूर निशानेबाज विजेन्द्र कुमार ने राहुल प्रियंका गांधी सेना की सदस्यता ली तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित जगदीश शर्मा ने उनको हरियाणा स्पोर्टस सेल व यूथ प्रभारी हरियाणा की जिम्मेदारी दी । राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय सचिव राम कुमार गोड़ ने बताया कि निशानेबाज विजेन्द्र कुमार शुरू से ही कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा में विश्वास रखते हैं और उनका मानना है कि देश को कांग्रेस ही आगे बढ़ा सकती है । निशानेबाज विजेन्द्र कुमार ने कहा कि इस देश से महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी को कांग्रेस ही खत्म कर सकती है । आज देश बड़ी उम्मीद से कांग्रेस की ओर देख रहा है । राष्ट्रीय सचिव राम कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित जगदीश शर्मा के प्रेरणादायी नेतृत्व में हजारो युवा प्रतिदिन राहुल प्रियंका गांधी सेना से जुड़ रहें है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है व मोदी सरकार पूरी तरह से नाकाम है । राहुल प्रियंका गांधी सेना भारत की युवा शक्ति को एकजुट कर फिर से देश में कांग्रेस के परचम को लहराने के लिए पूरे दमखम से कोशिश कर रही है ।

पण्डित जगदीश शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष: राहुल प्रियंका गांधी सेना

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *