पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 113/21 धारा 342/376 D आईपीसी व 5(G) 6 पाॅक्सो एक्ट में वांछित तीन नफर अभियुक्तों *1-* सुनील साहनी पुत्र बुद्धू *2-* दीपेंद्र निषाद पुत्र राधेश्याम नि0गण मैनहवा, टोला महमूदपुर, थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज व *3-* रामबरन उर्फ रामकरण पुत्र हरिराम नि0 महुआरी, टोला रायपुर, थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।
▶️ *घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 24-06-2021 को कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक पीड़िता (उम्र 14 वर्ष) के साथ तीन व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया था, जिसके संबंध में थाना कोल्हुई पर मु0अ0सं0 113/21 धारा 342/376 D भा0द0वि0 व 5(G)6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। सूचना पर *पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे ।* उक्त निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करते हुए थाना कोल्हुई द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित तीनों अभियुक्तों को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 25-06-2021 को समय करीब 5:30 बजे रुदलापुर तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
▶️ *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
*1-* सुनील साहनी पुत्र बुद्धू (उम्र 19 वर्ष)
*2-* दीपेंद्र निषाद पुत्र राधेश्याम(उम्र 23 वर्ष) नि0गण मैनहवा, टोला महमूदपुर, थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज
*3-* रामबरन उर्फ रामकरण पुत्र उम्र हरिराम (उम्र 19 वर्ष) नि0 महुआरी, टोला रायपुर, थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज
*गिरफ्तारी का स्थान /दिनांक /समय-*
रुदलापुर तिराहा / दिनांक 25.06.2021 /समय 05.30 बजे
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
*1-* प्र0नि0 दिलीप कुमार शुक्ला थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज
*2-* का0 सुनील तिवारी थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज
*3-* कां0 अभिनव सिंह थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज
*4-* कां0 विशाल सिंह थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज
*5-* म0आ0 आरती चौधरी थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






