पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में चलाये जा रहे “आपरेशन तमन्चा” अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । थानाध्यक्ष चौक मय हमराहीयान के साथ रात्रि गस्त व तलाश वांछित अभियुक्त के क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 29.06.21 को समय 02.10 AM पर ग्राम चानकी घाट पुल, हनुमान मन्दिर थाना चौक जनपद महराजगंज से चोरी की योजना बनाते समय 04 नफर अभियुक्तगणों–
*1-* कमलेश यादव पुत्र मुकुरधुन यादव नि0 कसमरिया थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज
*2-* उमाशंकर मौर्या पुत्र गब्बू नि0 बड़हरा राजा, टोला शेखपुरवा, थाना चौक महराजगंज
*3-* शाहआलम पुत्र मुन्सरीफ नि0 नाथनगर थाना चौक महराजगंज
*4-* भिखारी उर्फ करिया केवट पुत्र सुन्नर सा0 नाथनगर थाना चौक जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी लेने पर अभियुक्तगणों के कब्जे से 03 अदद अवैध देशी तमंचा, 05 अदद जिन्दा कारतूस तथा एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः-
*1-* मु0अ0सं0 63/21 धारा 401 IPC बनाम कमलेश यादव, उमाशंकर मौर्या, शाहआलम, भिखारी उर्फ करिया पता उपरोक्त।
*2-* मु0अ0सं0 64/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम कमलेश यादव पता उपरोक्त ।
*3-* मु0अ0सं0 65/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम उमाशंकर मौर्या पता उपरोक्त।
*4-* मु0अ0सं0 66/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम शाहआलम पता उपरोक्त ।
*5-* मु0अ0सं0 67/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम भिखारी उर्फ करिया पता उपरोक्त ।
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त कमलेश यादव-*
*1-* 452/12 धारा 379,411 IPC थाना चौक जनपद महराजगंज
*2-* मु0अ0सं0 275/13 धारा 382, 411 IPC थाना चौक जनपद महराजगंज
*3-* मु0अ0सं0 282/13 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चौक जनपद महराजगंज
*4-* मु0अ0सं0 353/13 धारा ¾ गुण्डा अधि0 थाना चौक जनपद महराजगंज
*5-* मु0अ0सं0 29/16 धारा 110 जा0फौ0 थाना चौक जनपद महराजगंज ।
*6-* मु0अ0सं0 110/16 धारा ¾ गुण्डा अधि0 थाना चौक जनपद महराजगंज ।
*बरामदगी का विवरणः-*
*1-* दो अदद कट्टा 12 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर,
*2-* एक अदद कट्टा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,
*3-* एक अदद चाकू नाजायज
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
*1-* थानाध्यक्ष श्री बृजेश कुमार सिंह थाना चौक जनपद महराजगंज।
*2-* उ0नि0 श्री भारतभूषण सिंह यादव थाना चौक जनपद महराजगंज।
*3-* हे0का0 ओमप्रकाश यादव थाना चौक जनपद महराजगंज।
*4-* हे0का0 राजेश यादव थाना चौक जनपद महराजगंज।
*5-* कान्स0 सूर्यप्रकाश यादव थाना चौक जनपद महराजगंज।
*6-* का0 हृदयानन्द यादव थाना चौक जनपद महराजगंज।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






