जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही द्वारा मिठाई बेचने वाले एक व्यापारी को अपने खास व्यापारी के इशारे पर व्यापारी को कमरे में बंद कर पिटाई करने पर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना सोमवार दोपहर की बताया जाता है।
मिठाई व्यापारी सुरेंद्र कुमार गुप्ता के भाई वीरेंद्र गुप्ता ने भाजपा के रामनगर मंडल अध्यक्ष समेत अन्य संभ्रांत लोगों को सूचना देकर चौकी के पुलिसकर्मियों के बर्ताव की बात बताई। जिस पर मंगलवार की सुबह 10 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ दर्जनों लोगों ने पहुंचकर चौकी प्रभारी गोविंद मिश्रा से बात किया। चौकी प्रभारी ने मारने पीटने की बात को एक सिरे से खारिज कर दिया जब पीड़ित ने खुलेआम सिपाही का नाम लेकर कहना शुरू किया तब चौकी प्रभारी ने कहा कि उसे सुबह ही सीओ मड़ियाहूं से बातकर थाने से अटैच कर दिया गया है। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









