बहराइच 01 जुलाई। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्री श्यामलाल बाल्मीकि जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सफाई कर्मचारी संगठन के साथ समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी व समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने मौके पर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवनीश दूबे व सुरेश गोविंद मिश्रा से सफाई व्यवस्था बेहतर बनाये रखने हेतु वार्ता की। वजीरबाग कालोनी के निरीक्षण के दौरान उनमें निवासरत सफाई कर्मचारियों के स्वामित्व के सम्बन्ध में सफाई कर्मचारियों, पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर कार्यवाही के सम्बन्ध में चर्चा की। भ्रमण के दौरान नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था बेहतर पाये जाने पर पालिका के सफाई कर्मचारियों की सराहना की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






