जनपद महराजगंज के फरेंदा विधान सभा सीट से उम्मीदवार विधायक प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के नेता अमित चौबे अपने कार्यकर्ताओं के साथ वृहस्पतिवार को जिला अस्पताल महराजगंज पहुंच कर रक्तदान किया।उन्होने बताया कि अखिलेश यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पूर्व वे लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।आज उनका जन्मदिन है।कोविड महामारी में काफी लोंगो ने अपनी जिंदगी गंवा दी है। अभी भी अस्पतालों में लोग जुझ रहे हैं। हम लोगों का किया रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। आगामी विधान सभा के बारे में बताते हुए कहा कि अपने नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।इस अवसर पर आरिफ खान, पुष्कर पांडे जिला पंचायत सदस्य अमर नाथ साहनी, अशोक यादव कमलेश यादव अनंत पांडे सुरज पासवान रहे मौजूद।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






