कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गई उक्त हादसे में दो बच्चों सहित एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नौतनवा क्षेत्र के देवपुर से कुछ लोग ऑटो में बैठकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही कोल्हुई कस्बे से आगे बढ़े ऑटो धोबहिया पोखरी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। गरीमत इतनी रही की आटो पोखरे में नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। उक्त घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पीआरडी के जवानों ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भिजवाया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






