Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, June 6, 2026 12:49:38 AM

वीडियो देखें

जौनपुर।साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चावल लदा ट्रक पलटा।

जौनपुर।साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चावल लदा ट्रक पलटा।
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार फिरोज खान पठान की रिपोर्ट

जौनपुर/सिकरारा
रायबरेली मार्ग स्थित गोविंद बल्लभ पंत पीजी कालेज प्रतापगंज के पास बुधवार को बड़ा हादसा होते- होते बच गया। साइकिल सवार तीन छात्राओं को बचाने के चक्कर चावल लदा ट्रक पलट गया। इस दौरान ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ट्रक के बीच सड़क तक पलटने से आवागमन बाधित हो गया है। बिहार के सिवान से 25 टन चावल लादकर ट्रक गोदिया महाराष्ट्र जा रहा था। ट्रक सुबह 8:30 बजे जौनपुर-रायबरेली मार्ग स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र के गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज प्रतापगंज के पास पहुंचा था, तभी सामने से साइकिल से तीन छात्राएं आ गईं। ट्रक चालक इन्हें बचाने की कोशिश कर रहा था कि सामने से एक और ट्रक आ गया, जिससे टक्कर होने की डर से चालक ने गाड़ी को पूरी तरह से मोड़ दिया। परिणाम स्वरूप हाईवे किनारे बनीं नाली से ट्रक टकराकर बीच सड़क पर पलट गया।
ट्रक पलटने से इस दौरान ट्रक चालक रोहित (22) निवासी रानीगंज प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक में बोरियों में भरा 25 टन चावल का काफी हिस्सा सड़क पर बिखर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रोहित को जिला अस्पताल भेज दिया। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से जौनपुर- मछलीशहर की ओर से आने जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी होती रही। वहीं जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यातायात सामान्‍य बनाने के लिए सक्रिय रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *