Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, October 23, 2026 5:18:53 AM

वीडियो देखें

जौनपुर।मामूली विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, तीन लोग घायल।

जौनपुर।मामूली विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, तीन लोग घायल।
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार फिरोज खान पठान की रिपोर्ट

जौनपुर।बरसठी थाना अंतर्गत क्षेत्र ग्राम पलटुपुर मोबाइल फोन को लेकर दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट, इस खूनी संघर्ष में एक युवक अभिषेक सोनकर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए है, दो की हालत गंभीर।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर अभिषेक के शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है, साथ ही घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

वही एसपी देहात त्रिभुवन सिंह ने बताया कि उक्त गांव निवासी अभिषेक सोनकर ने गांव के एक व्यक्ति का मोबाइल ले लिया था , इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो गयी, दूसरी तरफ बरसठी थाना प्रभारी ने यह बताया की आम के बगीचे को लेकर विवाद हुआ था, विवाद जो भी रहा हो उक्त विवाद में अभिषेक सोनकर बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे बरसठी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घायलों में विनोद सोनकर पुत्र कामता सोनकर 25 वर्ष, लल्लन सोनकर पुत्र स्वर्गीय सरजू प्रसाद सोनकर,पुष्पराज सोनकर पुत्र लल्लन प्रसाद शामिल हैं जिनका जिला अस्पताल इलाज चल रहा हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *