महराजगंज जनपद के कोल्हूई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बालिका के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल्हूई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका के साथ एक सप्ताह पूर्व एक युवक उसके साथ दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गया लाजन लड़की अपनी आपबीती किसी को नही बताई। लेकिन लड़की किसी तरह से मामला अपने बड़ी बहन को फोन कर बताई धीरे धीरे घर के पूरे परिजनों को मामले की जानकारी हो गई तब घर के लोग पुलिस शिकायत करने के लिये सोच ही रहे थे उसी दौरान शनिवार को लोहे के हाथियार के बल पर सुबह में एक बार फिर मनबढ़ युवक पीछे के रास्ते घर मे घुस कर बालिका के साथ दुष्कर्म करने का कोशिश करने लगा उसी दौरान किशोरी चिल्लाने लगी युवक भागने लगा मौके पर पहुचे घर के परिजनो ने युवक को धर दबोच लिए। मामले में तहरीर मिलने के बाद कोल्हूई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354,452 आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कोल्हूई देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






