Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, October 23, 2026 6:02:34 AM

वीडियो देखें

पसगवां चीर हरण कांड में भाजपा की जांच पूरी, लिफाफा अभी बंद

पसगवां चीर हरण कांड में भाजपा की जांच पूरी, लिफाफा अभी बंद
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार प्रांशु वर्मा की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक प्रमुख नामांकन के दौरान पसगवां ब्लॉक परिसर में सपा की महिला प्रत्याशी व प्रस्तावक के साथ हुई अभद्रता की घटना में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का नाम सामने आया। इस पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमू के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की। इस टीम से 48 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी। उन्होंने यह भी कहा था कि इस घटना में भाजपा का कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी शामिल नहीं है। भाजपा से जुड़े लोग ऐसा नहीं कर सकते हैं। भाजपा की जो चार सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की गई थी और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई थी इसमें जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमू के अलावा जिला महामंत्री रामजी मौर्य, मीडिया सह प्रभारी रामजी दीक्षित और जिला संयोजक आईटी शौर्य सक्सेना शामिल रहे। सूत्र बताते हैं कि इस टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को सौंप दी है। जांच में क्या मिला, महिला प्रत्याशी व प्रस्तावक से अभद्रता करने वाले कौन थे इस बाबत जिम्मेदार अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। टीम ने क्या जांच रिपोर्ट इस बारे में जब भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है, जल्द ही बताएंगे कि जांच में क्या मिला है। फिलहाल यह मामला अभी चर्चा में बना हुआ है। एक दिन पहले हुए ब्लॉक प्रमुखों के शपथ ग्रहण समारोह में पसगवां में सपा की महिला प्रत्याशी व प्रस्तावक ने शपथ नहीं ली है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *