25 जुलाई। रविवार को 316 विधान सभा नौतनवां के भावी उम्मीदवार रमाकान्ती त्रिपाठी ने देश के आधी आबादी की समस्याओं आँगनबाड़ी,आशा,शिक्षामित्र,महगाई के खिलाफ समस्याओ पर जनजागरूकता बैठक कर रैली निकाली गयी। जिसमे उपस्थित महिलाओ द्वारा 316 विधान सभा नौतनवां कांग्रेस के भावी उम्मीदवार श्रीमती रमाकांती त्रिपाठी को माल्यार्पण कर स्वागत किया।तथा उन्हें अपने सभी समस्याओं से अवगत कराते हुए कदम से कदम मिलाकर चलने का अस्वासन दिया।तथा श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना काल में अपनी और अपने परिवार की चिंता किये बिना दूसरों की सेवा करने वाली आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मैं तहेदिल से सम्मान करती हूँ मैं आप सब की समास्याओं को उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर सभी समस्याओं हेतु आवाज बुलन्द करूँगी तथा आँगनबाड़ी, शिक्षामित्रों, आशा के मानदेय सम्बन्धी समस्याओ के निराकरण करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर सी आर पी एफ इंस्पेक्टर राजेन्द्र त्रिपाठी व आँगनबाड़ी कार्यकत्री मंशा गुप्ता,रेखा,पूनम कुसुम,संगीता,अनीता,आरती,नीलम,मनोरमा व आशा कार्यकर्ता तथा समूह की महिला आदि उपस्थित रही।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






