बहराइच 04 अगस्त। 03 अगस्त 2021 को संचालित किये गये देशव्यापी मेगा टीकाकरण अभियान में जनपद द्वारा निर्धारित लक्ष्य 54 हज़ार के सापेक्ष 57 हज़ार 971 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है। मेगा टीकाकरण अभियान हेतु शासन द्वारा निर्धारित किये गये लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जनपद को सेक्टरों में विभाजित कर 328 टीकाकरण सत्र स्थल चयनित किये गये थे। अभियान की सफलता के लिए जहॉ एक ओर सेक्टरवार नोडल अधिकारी नामित किये गये थे वहीं दूसरी ओर निगरानी समितियों/वार्ड समितियों द्वारा टीकाकरण हेतु आमजन को जागरूक किया गया।
जनपद में मेगा टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के निर्देश पर प्रत्येक ब्लाक को 04-04 हज़ार का लक्ष्य आवंटित किया गया था। मेगा टीकाकरण अभियान के दौरान सामुदायिक स्वासथ्य केन्द्र मोतीपुर द्वारा 4408 लोगों का टीकाकरण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। इसके अतिरिक्त सी.एच.सी. पयागपुर, तेजवापुर, फखरपुर एवं कैसरगंज द्वारा भी उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की गयी। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोगी संस्थाओं डब्लू.एच.ओ. व यूनीसेफ द्वारा भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।
जनपद में 03 अगस्त को संचालित हुए मेगा टीकाकरण अभियान में प्रथम पॉच स्थान करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत् पर्यवेक्षण में जनपद के योग्य, कुशल, अनुभवी एवं परिश्रमी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को चुनौती के रूप में लेते हुए लक्ष्य 54 हज़ार के सापेक्ष 57 हजार 971 लोगों का टीकाकरण किया गया।
मेगा इवेन्ट हेतु निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ सभी एमओवाईसी, सीएमओ, खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी व विशेष रूप से बूथों पर टीकाकरण करने वाली टीम के सदस्यों को बधाई दी साथ ही अभियान में सहयोग के लिए पुलिस बल की भी सराहना की। जिलाधिकारी ने सी.एम.ओ. डॉ. एस.के. सिंह को निर्देश दिया कि मेगा इवेन्ट में प्रथम पॉच स्थान प्राप्त करने वाले सी.एच.सी. को प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया जाय।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






