Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, October 23, 2026 10:14:47 AM

वीडियो देखें

राहुल सिंह का कजरी गीत ‘ सावन के बहार ‘ हिट हॉट म्यूजिक से हुआ रिलीज

राहुल सिंह का कजरी गीत ‘ सावन के बहार ‘ हिट हॉट म्यूजिक से हुआ रिलीज
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार Kuldeep kumar chaurasiya की रिपोर्ट

कुलदीप कुमार चौरसिया

मुंबई : सावन के पावन मास में कजरी की हरियाली हर दिल को तो भाती ही है । कजरी गीतों के चाहने वाले हर साल संगीत की इस विधा का दिल से इंतज़ार करते हैं । इसी लिए अभिनेता राहुल सिंह, अरे वही अपने टीवी वाले जीजा जी, हाँ भाई वही। उन्होंने अपने म्यूजिक लेबल ‘ हिट हॉट म्यूजिक ‘ से एक मस्त कजरी गीत रिलीज कर दिया है ताकि सावन की फुहार आपको कजरी के सुरों में भिगोकर गीला कर दे। ‘सावन के बहार ‘खास बात तो ये है कि राहुल सिंह ने खुद इस वीडियो का निर्देशन किया है । मतलब अपना इतने सालों के अनुभव और टेलेंट राहुल भाई ने लगा दिया है इस वीडियो को जबरा बनाने में । वीडियो में आपको शुभ किशन शुक्ला और नीलम पांडेय की जोड़ी नज़र आएगी । वहीं गीत को स्वरबद्ध किया है जीतू प्रजातपति ने । संगीत भवानी पांडेय और बब्लू मिश्रा का है । डीओपी निशांत डिके जी है। राहुल सिंह ने पूरी टीम को वीडियो रिलीज पर धन्यवाद कहा और बताया कि उनकी कंपनी असल में असली टैलेंट को ऑडिएंस के सामने लाने का एक जरिया बनना चाहती है । मूल रूप से बिहार के जमुई से आने वाले राहुल सिंह भले ही टीवी की दुनिया में मॉडर्न एक्टर के तौर पर जाने जाते हों लेकिन दिल असली बिहारी है भाई । इसलिए भोजपुरी में कुछ न कुछ करते रहते हैं । सुनने में आ रहा है कि बड़े पर्दे की भी पर्दे के पीछे तैयारी चल रही है । खैर खबर तो आ ही जाएगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *