आज दिनांक 10 अगस्त 2021 को देश/प्रदेश में चल रहे ‘अगस्त क्रांति’ के पखवारे के अंतर्गत जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से एक विशाल जुलूस का आयोजन किया गया। पड़-यात्रा का आयोजन प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों की समस्या, महिला अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘अगस्त क्रांति दिवस’ पर ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ के अंतर्गत किया गया।
शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए समस्त कांग्रेस जन से अपील की कि कांग्रेस जनों की वही जिम्मेदारी आन पड़ी है, जो देश की आज़ादी के समय थी। उस समय अंग्रेजी शासन के खिलाफ़ लड़ाई लड़नी थी। आज इतिहास पुनः दोहराया जा रहा है। लोकतंत्र को खत्म करने की साजिशें हो रही हैं।इस वक़्त जाट-पात व धर्म के बन्धन तोड़ कर आम जन-मानस को कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी का साथ देना होगा। क्योंकि वर्तमान लड़ाई लोकतंत्र को बचाने के साथ-साथ रोजी-रोटी के लिए भी है।
कार्यक्रम में अनिल सिंह, फ़ज़ल खान, खालिद हिशामी, आशुतोष मिश्र, इक़बाल सलमानी, जुनैद खान, नबी अहमद, आखिलेश शुक्ल, राधिका त्रिपाठी, रईस खान , राजेश मिश्रा, अज़ीज़ कादरी, गोपी नाथ, कैस अहमद, आकिब नदीम, साहिल, इमरान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
अनिल कुमार सिंह
कोषाध्यक्ष
शहर कांग्रेस कमेटी
बहराइच
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






