Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, June 6, 2026 10:23:56 AM

वीडियो देखें

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना की बैठक
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 13 अगस्त। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना अन्तर्गत नवीन प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में चर्चा के दौरान निर्देश दिये गये कि मा. जनप्रतिनिधियों व सम्बन्धित विभागों से प्रसताव प्राप्त कर एक सप्ताह में पुनः बैठक आयोजित करायें।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में संचालित समस्त कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का जिला स्तरीय अधिकारियों से सत्यापन करायें तदोपरान्त आवासीय विद्यालयों के विकास हेतु आवश्यक संसाधनों को भी प्रस्तावों में सम्मिलित किया जाय। इसके अलावा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पुनः परीक्षण कर एक सप्ताह के अन्दर प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने नोडल विभाग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को निर्देश दिया गया कि योजनान्तर्गत शामिल किये जाने प्रस्तावों के सम्बन्ध में शासन द्वारा मानक इत्यादि से सम्बन्धित विवरण मा. जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दें, ताकि उनके द्वारा तद्नुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराये जा सकें।
इस अवसर पर विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रपाल, बी.एस.ए. अजय कुमार, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्या, खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *