बहराइच 14 अगस्त। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के ग्राम कलन्दरपुर दाखिली चन्दनपुर निवासी देवतादीन की पुत्री अंशिका, आयु लगभग 06 वर्ष, व ग्राम खाले बढ़ैया दाखिली चन्दनपुर निवासी राम मनोरथ के पुत्र अभिनन्दन, आयु लगभग 05 वर्ष की वन्य जीव आक्रमण से मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप मृतकों के आश्रितों को रू. 4-4 लाख की सहायता धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है। इसी प्रकार ग्राम पुरैना रघुनाथपुर निवासी जीवधन पुत्र रामवृक्ष व ग्राम झाला निवासिनी श्रीमती लक्षमना पत्नी लक्षीराम की मृत्यु सर्पदंश हो जाने के फलस्वरूप मृतकों के आश्रितों को भी रू. 4-4 लाख की सहायता धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है। इसी प्रकार तहसील पयागपुर के ग्राम नेठिया निवासी बजरंगी गौतम पुत्र तिलक राम की नहर में डूबने से मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप मृतक के आश्रित को रू. 4 लाख की सहायता धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है।
इसके अलावा तहसील महसी के ग्राम साईगाॅव निवासी रमापति पुत्र बृजलाल की दुधारू भैंस की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप पशु स्वामी को रू. 30000=00 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी है। इसके अतिरिक्त तहसील कैसरगंज के 62 व्यक्तियों का अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रसत हो जाने के कारण गृह स्वामियों को रू. 4100=00 प्रति व्यक्ति की दर से गृह अनुदान दिया गया है।
जिलाधिकारी डाॅ. चन्द्र ने यह भी बताया कि निरन्तर हो रही वर्षा के दृष्टिगत उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिये गये हैं कि क्षेत्र का निरन्तर भ्रमण कर स्थिति पर नज़र रखें। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष सर्तकता बरती जाय तथा सभी प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत भी उपलब्ध करायी जाय।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






