Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, June 6, 2026 11:27:43 AM

वीडियो देखें

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 18 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शिखा यादव ने बताया कि आगामी 11 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में जनता को अधिकाधिक लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के दृष्टिगत अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारियों की बैठक सिविल कोर्ट सभागार में आयोजित की गयी।
जनपद न्यायाधीश श्री मिश्र द्वारा न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितम्बर 2021 में कराना सुनिश्चित करें। जनपद न्यायाधीश द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि लोक अदालत के दौरान भीड़ को इकठ्ठा होने से रोकने के लिए सुलह वार्ता यथा सम्भव लोक अदालत से पहले कर लिया जाय। लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिक संख्या में नोटिस जारी करने की कार्यवाही अविलम्ब शुरू कर दिया जाय।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *