बहराइच 20 अगस्त। मा. मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) डॉ. महेन्द्र सिंह का 21 अगस्त 2021 को जनपद आगमन प्रस्तावित है। मा. मंत्री डॉ. सिंह पूर्वान्ह 10ः30 बजे निरीक्षण भवन लो.नि.वि. बहराइच पहुॅचेंगे तदोपरान्त पूर्वान्ह 10ः45 बजे विकास भवन पहुॅचकर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज़-01 व फेज़-02 की भांति वृहद स्तर पर मिशन शक्ति फेज़-03 के अन्तर्गत आयोजित मा. मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
मा. मंत्री डॉ. सिंह अपरान्ह 01ः30 बजे निरीक्षण भवन कैसरगंज पहुॅचकर अपरान्ह 02ः15 बजे से बी.के. बी.के. सिंह कोल्ड स्टोरेज कैसरगंज में आयोजित विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के भाजपा पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं के साथ बैठक अपरान्ह 04ः30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






