Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:26:40 PM

वीडियो देखें

राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गाँधी जी की जयंती पर राजीव गाँधी रत्न पुरस्कार का किया आयोजन

राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गाँधी जी की जयंती पर राजीव गाँधी रत्न पुरस्कार का किया आयोजन
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार दीपक कुमार त्यागी की रिपोर्ट

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गाँधी जी आधुनिक भारत के निर्माता थे :पंडित जगदीश शर्मा

राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व0 श्री राजीव गाँधी जी की जयंती पर राजीव गाँधी रत्न पुरस्कार का आयोजन किया और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने देश के प्रतिष्ठित हस्तियों एवं मीडियाकर्मियों को राजीव गाँधी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने स्व0 श्री राजीव गाँधी जी को याद करते हुए कहा कि वह आधुनिक भारत के निर्माता थे। राजीव गाँधी जी हमेशा से ही हमारे प्रेरणास्रोत रहे हैं और देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया हैं। श्री राजीव गाँधी जी राष्ट्र की प्रगति के सूत्रधार रहे है एवं वह एक प्रतिभावान व्यक्तित्व के राजनेता थे। पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि श्री राजीव गाँधी जी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और वो दुनिया में उन युवा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया हैं। जब देश कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था श्री राजीव गाँधी जी ने ही देश को संभाला था। राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि इतिहास गवाह है ,जब जब हिंदुस्तान किसी संकट में पड़ा है ,तब तब कोंग्रेसियों ने अपना बलिदान दिया हैं और आज हिन्दुस्तान को मोदी सरकार ने फिर से उसी संकट में डाल दिया है लेकिन राहुल प्रियंका गाँधी सेना और कांग्रेस आज भी देश के लोगो के साथ खड़ी हैं।

सम्मान समारोह में राष्ट्रीय महासचिव इन्द्र कौशिक ,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव शर्मा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील अरोड़ा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव गोयल ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ,राष्ट्रीय सचिव रामकुमार ,दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम भरद्वाज ,दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष जतिन पुरी ,करोल बाग जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ,साउथ वेस्ट दिल्ली जिला युवा अध्यक्ष कपिल कौशिक एवं भारी संख्या में राहुल प्रियंका गाँधी सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *