आज महिलाओं की सुरक्षा व उनके सम्मान की रक्षा के लिए मिशन शक्ति के तृतीय फेज के अभियान की शुरुआत के दिन ग्राम सौराह थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज में स्थित पंचायत भवन में निर्मित मिशन महिला शक्ति कक्ष का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे व थानाध्यक्ष बृजमनगंज कमलेश प्रताप सिंह ग्राम प्रधान सौराहा व तमाम नारी शक्ति की उपस्थिति में महिला आरक्षी अनुराधा शुक्ला के द्वारा किया गया क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने एकत्रित महिलाओं को मिशन महिला शक्ति कक्ष की उपयोगिता के बारे में बताया कि महिला शक्ति कक्ष में प्रत्येक सप्ताह महिला पुलिस अधिकारी आकर महिलाओं से संबंधित समस्याओं को सुनेंगी उनको साइबर एवं अन्य महिला उत्पीड़न एवं उनके अधिकार व महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए बने कानूनों की जानकारी देंगी तथा महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर निराकरण करेंगी जो महिलाएं संकोच बस थाना नहीं जाना चाहती हैं वह महिलाएं अपनी समस्याओं के बारे में अपने गांव में ही पंचायत भवन में महिला आरक्षी से शेयर कर सकती है ताकि उनका शीघ्र निराकरण किया जा सके समय-समय पर पीड़ित महिलाओं से महिला आरक्षी वार्ता करेंगी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हम सभी पुलिस वालों का नैतिक कर्तव्य ही नहीं धर्म भी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






