Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, May 9, 2025 10:42:17 PM

वीडियो देखें

जौनपुर।थाना चन्दवक पुलिस द्वारा डकैटी की योजना बनाते समय 05 शातिर अपराधी गिरफ्तार।

जौनपुर।थाना चन्दवक पुलिस द्वारा डकैटी की योजना बनाते समय 05 शातिर अपराधी गिरफ्तार।
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार फिरोज खान पठान की रिपोर्ट

जौनपुर ,पुलिस अधीक्षक जनपद के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24.08.2021 को थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना चन्दवक जनपद के कुशल नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कर्रा कालेज के पास से कस्बा बजरंग नगर में सोने चांदी की दुकान में डकैती की योजना बना रहे 05 शातिर अभियुक्तों को समय करीब 02.05 बजे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण उपरोक्त के संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभि0गण-*
1- अनुज कुमार यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी ईचवल थाना खानपुर जनपद गाजीपुर।
2- अभिजीत मिश्रा पुत्र लल्लन मिश्रा निवासी कुड़सर थाना हलधरपुर जनपद मऊ।
3- मोनू यादव पुत्र चन्द्रदेव यादव निवासी रणबीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
4- सत्येन्द्र सिंह यादव उर्फ गप्पू पुत्र शंकर सिंह निवासी सुलतानपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर।
5- अजीत यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी पारुपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।

*बरामदगी का विवरण-*
1. एक तमंचा 315 बोर ,एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर ( अनुज यादव )
2. 03 लाठी बास की
3. एक चौकोर लोहे का पाइप ( अजीत यादव )
*आपराधिक इतिहास-*
*अनुज कुमार यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी ईचवल थाना खानपुर जनपद गाजीपुर*
1- मु0अ0सं0 185/21 धारा 399/402/419/420/411 IPC थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
2- मु0अ0सं0 188/21 धारा 399/402 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
3- मु0अ0सं0 189/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
*अभिजीत मिश्रा पुत्र लल्लन मिश्रा निवासी कुड़सर थाना हलधरपुर जनपद मऊ*
1- मु0अ0सं0 188/21 धारा 399/402 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
*मोनू यादव पुत्र चन्द्रदेव यादव निवासी रणबीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ*
1- मु0अ0सं0 188/21 धारा 399/402 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
*सत्येन्द्र सिंह यादव उर्फ गप्पू पुत्र शंकर सिंह निवासी सुलतानपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर*
1- मु0अ0सं0 188/21 धारा 399/402 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
*अजीत यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी पारुपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़*
1- मु0अ0सं0 188/21 धारा 399/402 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर

*गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम के सदस्य-*
1. उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह चौकी प्रभारी बजरंग नगर थाना चन्दवक जौनपुर
2. उ0नि0 श्री शिवप्रसाद पाण्डेय , हे0का0 हरेन्द्र यादव,हे0का0 राजेन्द्र सिंह,हे0का0 ददन सिंह,हे0का0 लल्लन सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।

*थाना चन्दवक पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते समय 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से एक पिलास, एक लोहे की सरिया व एक लोहे की सुम्मी बरामद-*
पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 23.08.2021 को थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर के कुशल नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गोमती पुल बहद ग्राम चन्दवक के पास से दुकान में चोरी की योजना बना रहे 02 शातिर चोरों को हिकमत अमली से एकबारगी धावा बोलकर समय करीब 23.40 बजे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण उपरोक्त के संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभि0गण-*
1- दीपक बिन्द पुत्र मनोज बिन्द निवासी तिलबईया थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
2- छोटू कुमार बिन्द पुत्र सीताराम बिन्द निवासी तिलबईया थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
1. एक पिलास एक लोहे का सरिया का टुकङा ( दीपक बिन्द)
2. एक लोहे का सुम्भी ( छोटू बिन्द)
*आपराधिक इतिहास-*
1-मु0अ0सं0 187/21 धारा 401 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
*गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम के सदस्य-*
1. उ0नि0 श्री प्रशान्त पाण्डेय,हे0का0 रामचन्द्र सिंह,हे0का0 गुरुदयाल यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *