समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी अंतर्गत ग्राम सभा ताल्ही,फरेन्दा सर्वजीत, सेमरामहराज,पिपराखल्ली, करमहवां बुजुर्ग में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मेगा कैंप शिविर लगाकर गांव के लोगों का कोविड-19 का पहला खुराक लगा ग्राम सभा के लोग अधिक से अधिक संख्या में बारिश के दौरान भीगते हुए भी टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाए भीड़ काफी ज्यादा था।वैक्सीनेशन के लिए महिलाओं तथा पुरुषों मे काफी उत्साह देखने को मिला। समस्त स्टाफ के लोग भी काफी सक्रिय नजर आए लोगों को लम्बी लाइनों का सामना करना पडा।आपको बता दें कि आज जिले के समस्त ब्लॉकों के अंतर्गत क्रमानुसार आने वाले गांव का एक निश्चित स्थान को केंद्र बनाकर मेगा कैंप लगाकर वैक्सीन लगाया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









