Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, October 22, 2026 6:31:28 AM

वीडियो देखें

जौनपुर।गश्त के दौरान खुटहन पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो गो तस्करों को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार ,भेजा जेल।

जौनपुर।गश्त के दौरान खुटहन पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो गो तस्करों को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार ,भेजा जेल।
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार फिरोज खान पठान की रिपोर्ट

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा तिराहे के पास शनिवार की भोर में गश्त के दौरान पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वाहन चेकिंग में पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी से एक गोवंश और दो तस्करो को अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वाहन को सीज कर गोवंश को पशुशाला भेज दिया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों तस्करो को चलान न्यायालय भेज दिया गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक बिजय शंकर सिंह हमराहियो के साथ शनिवार की भोर उक्त तिराहे पर गश्त कर रहे थे। तभी बदलापुर की तरफ से एक स्कार्पियो गाड़ी आती दिखी। पुलिस ने टार्च जलाकर उसे रुकने का संकेत दिया तो चालक ने गाड़ी रोक दी। तभी गेट खोलकर दो युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान गाड़ी से एक गोवंश और बाँका तथा तस्करो के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। थाने लाकर पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम मोहम्मद ऊमर निवासी ग्राम लेहदी थाना खेतासराय तथा दूसरे दीन मोहम्मद ने अपना पता वाराणसी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के लाट भैरव मुहल्ला निवासी बताया। दोनों के खिलाफ गोवंश व अवैध आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें चालान न्यायालय भेज दिया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *