Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, June 15, 2025 12:00:35 PM

वीडियो देखें

स्थानान्तरित एडीएम को दी गयी भावभीनी विदाई

स्थानान्तरित एडीएम को दी गयी भावभीनी विदाई
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 14 सितम्बर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को देर शाम आयोजित विदाई समारोह में निवर्तमान अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों ने स्थानान्तरित अपर जिलाधिकारी को अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तक, पुष्प् गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। जबकि मौजूद अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों ने भी माल्यार्पण कर श्री पाण्डेय को विदाई दी।
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि अनुशासी और सकारात्मक सोच रखने वाले अधिकारी श्री पाण्डेय ने सफलता पूर्वक 02 वर्षो की सेवा जनपद में पूर्ण की है। श्री पाण्डेय ने अपने कार्यकाल में जनपद में कई महत्वपूर्ण कार्यो को बड़ी सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया है। मृदुलभाषी स्वभाव के कारण श्री पाण्डेय जनपद में काफी लोकप्रिय भी थे।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, मोतीपुर के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पयागपुर के कीर्ति प्रकाश भारती, ईओ नगर पालिका परिषद बहराइच दुर्गेश्वर त्रिपाठी, शासनकीय अधिवक्ता राजस्व अजय कुमार शर्मा, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी संजय सिंह, जयराज सिंह ंतहसील कर्मी संदीप मिश्रा, कलेक्ट्रेट कर्मी भानु जायसवाल सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री पाण्डेय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद बहराइच को वह हमेशा याद रखेंगे। जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में एक टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए उन्होंने सभी सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। विदाई समारोह का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मी गुलाम अली शाह व के.सी. मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी, नानपारा राम आसरे वर्मा, तहसीलदारगण, कलेक्ट्रेट व अन्य कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *