जौनपुर।आज दिनांक 10 2021 को प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव विकास क्षेत्र रामनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटघर में सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत सिंह एवं पर्यवेक्षक लाल साहब यादव की देखरेख में पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में मनोज कुमार पटेल, राजेश बहादुर सिंह, नन्हे मौर्या, संजय सिंह, शैलेंद्र मिश्र, सरोज दुबे, संतोष सिंह, सुनील दुबे, वीरेंद्र सिंह, चंद्र भूषण शुक्ला, राजेश यादव, मंजीत यादव, कमलेश यादव, अरुण सिंह, मुकेश यादव, राजेश्वर मिश्र, सरोज सिंह, मनीष सिंह, राकेश कुमार गौतम, रजी अहमद, अरुण शर्मा, महेंद्र प्रजापति सहित विकास क्षेत्र के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर अध्यापकों द्वारा सरस्वती वंदना कर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों में श्री अरुण कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं प्रमोद कुमार दुबे को मंत्री चयनित किया गया इस अवसर पर पदाधिकारियों को चुनाव प्रभारी ने पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलायी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






