Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:03:59 PM

वीडियो देखें

सुविधा बहाल के लिए भाजपा नेताओ ने दिया ज्ञापन दिया कस्टम चीफ ने आज से भारतीय वाहनो को भैरहवा तक जाने का आदेश किया जारी

सुविधा बहाल के लिए भाजपा नेताओ ने दिया ज्ञापन दिया कस्टम चीफ ने आज से भारतीय वाहनो को भैरहवा तक जाने का आदेश किया जारी
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा जायसवाल की रिपोर्ट

आज भारतीय जनता पार्टी के सोनौली और जिले के नेताओं ने कस्टम भैरहवा चीफ से मिलकर सुविधा बहाल करने के लिए एक ज्ञापन कस्टम चीफ को दिया जिसके बाद कस्टम चीफ ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बातें सुनने के बाद एक आदेश जारी किया कि आज से भैरहवा तक जाने के लिए कार और मोटरसाइकिल सुविधा प्रदान की जाए आज से मोटरसाइकिल और कार की सुविधा बननी शुरू हो गई जिससे भारतीय क्षेत्रों में एक खुशी की लहर दौड़ गई 2 साल कोरोनावायरस खुलने तक अभी तक मोटरसाइकिल और कार की भंसार के द्वारा ही लोग जा पा रहे थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के अथक प्रयासों के कारण आज कस्टम चीफ ने सुविधा जारी कर दिया आज से भैरहवा तक लोग फ्री में जा सकते हैं जैसे बरसो से चला आ रहा है भारतीय जनता पार्टी के सोनौली नगर मंडल के उपाध्यक्ष एवं सोनौली के सभासद प्रेम जयसवाल और जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ नेता जितेंद्र जयसवाल जी के नेतृत्व में भारी संख्या में कस्टम कार्यालय पर भाजपा के नेता पहुंचे हुए थे जिसके द्वारा कस्टम चीफ ने उनके अनुरोध को सुन लिया और समस्याओं को देखते हुए जो ज्ञापन दिया गया था जिसमें लोग परेशान थे और घंटों तक कस्टम के सामने भंसार कटवाने के लिए लाइन लगा रहे थे अब सुविधा बहाल करने से तत्काल भैरहवा तक जाने के लिए पर्ची बन जा रही है जिससे फटाफट लोग अब जा सकते हैं इस अथक प्रयास से नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की जा रही है जिससे काफी बॉर्डर क्षेत्र के लोग खुश हैं कि जो पैसा लगता था वह अब नहीं लगेगा जबकि मोटरसाइकिल का ₹150 लिया जा रहा था कार का ₹500 लिया जा रहा था जो अब लोगों का बचेगा इसी को लेकर लोग काफी खुश हैं कि अब जो है हम भैरहवा तक बिना पैसे दिए जा सकते हैं।भाजपा नेताओं में संजू जयसवाल रवि वर्मा धर्मेन्द जयसवाल बैज नाथ बर्मा मनोज जयसवाल अमरजीत वर्मा राजिन्द्र मद्धेशिया सूरज गुप्ता मनीष गुप्ता प्रेम सिंह पवन गिरी डब्लू जयसवाल जुगुल किशोर आदि ।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *