रुपईडीहा बहराइच। कोरोना महामारी के कारण लगभग डेढ़ वर्ष से नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज के अधिकांश कैसिनो बंद चल रहे थे।अब भारत नेपाल सीमा खुलने के कारण भारतीय पर्यटकों से नेपालगंज के कैसिनो गुलजार हो रहे हैं। भारतीय पर्यटकों के सुलभ आवागमन के कारण नेपालगंज सहित नेपाल के विभिन्न शहरों में कैसिनो का व्यवसाय फिर से शुरु हो गया है। कैसिनो में प्रमुख रूप से भारतीयय क्षेत्रों से सट्टे बाज ही जाते हैं। इन कैसिनो में नेपाल सरकार ने नेपाली नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। वर्तमान समय में बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर व लखीमपुर आदि जिलों से कैसिनो प्रेमी नेपालगंज पहुंच रहें हैं। कुछ कैसिनो संचालकों ने यह भी बताया कि कभी कभार दिल्ली से भी पर्यटक नेपालगंज के कैसिनो पहुंच रहें हैं। इस वजह से नेपालगंज का होटल व्यवसाय पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। एक माह से भारतीय कैसिनो प्रेमियों की संख्या काफी बढ़ रही है। बांके जिले के शहर नेपालगंज के 4 तारा व 5 तारा होटलों में भव्यता के साथ कैसिनो संचालित हो गए हैं। एक कैसिनो के प्रबंध निदेशक देवांश राणा ने बताया कि हमारे यहां 60 बड़े हालो में खिलाड़ी कैसिनो खेल रहे हैं। नेपालगंज के एक होटल में जैकपॉट गेमिंग सेंटर में भारतीय युवकों का जमावड़ा हो रहा है। नेपालगंज पोखरा सीधे वायुसेवा से जुड़ जाने के कारण नेपालगंज के होटलों में व्यवसाय बढ़ गया है। उक्त जानकारी देते हुए होटल व्यवसायी संघ बांके के अध्यक्ष भीम कंडेल ने बताया कि अब भारतीय पर्यटकों से नेपालगंज गुलजार हो रहा है। इससे पहले कोरोना महामारी के कारण यह व्यवसाय डेढ़ वर्षों से बंद चल रहे थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






