जनपद महराजगंज के नवसृजित नगर पंचायत में दीपावली पर्व समाप्त होते ही छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।छठ पूजा बिहार राज्य से शुरू होकर आज लगभग देश के हर हिस्से में मनाया जाने लगा है।संतान की दीर्घायु एवं संतान सुख प्राप्ति के लिए स्त्री एवं पुरुष बिना अन्न जल ग्रहण किए 36 घंटे कठिन तपस्या कर सूर्य की उपासना करती हैं।बृजमनगंज कस्बे की ब्रती महिलाएं छठ पूजा ठाकुर द्वारा पोखरे पर बेदी के साथ करती हैं।प्रत्येक वर्ष इसका आयोजन होता हैं जिसमें नगर के अनेक संभ्रांत ब्यक्ति ,युवा वर्ग एवं समाज सेवियों द्वारा स्टाल लगाकर प्रसाद एवं जलपान की ब्यवस्था की जाती हैं।अधिशासी अभियंता अवध प्रकाश सिंह से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि पोखरे पर साफ सफाई कराया जा रहा है ।बुधवार को छठ पूजा के दिन लाइट एवं टेंट की ब्यवस्था की गई हैं।सोमवार को ईओ अवध प्रकाश सिंह व फरेंदा एसडीएम दिनेश मिश्रा द्वारा घाट का निरीक्षण किया जायेगा।इसी क्रम में शिवालय पोखरे पर भी साफ सफाई कार्य किया जा रहा है।दोनों ही पोखरे पर छठ पर्व महिलाओं द्वारा पूजन किया जाता हैं।ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी चावला जागरण ग्रुप के माध्यम से सुंदर झांकी के साथ नृत्य भजन संध्या कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






