Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:20:03 PM

वीडियो देखें

जौनपुर।मड़ियाहूं में पेट्रोल पम्प पर लाठी डण्डे से हुए मारपीट में आधा दर्जन घायल, दो रेफर गंभीर।

जौनपुर।मड़ियाहूं में पेट्रोल पम्प पर लाठी डण्डे से हुए मारपीट में आधा दर्जन घायल, दो रेफर गंभीर।
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार फिरोज खान पठान की रिपोर्ट

जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प पर मंगलवार को प्रातः जमकर मारपीट हुई, इस वारदात में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल करने के बाद तहरीर के आधार कार्यवाई शुरू कर दी है।
नेवढि़या थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी रवींद्र कुमार सिंह व अनूप सिंह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए गांव स्थित पेट्रोल पंप पर गए। रवींद्र कुमार सिंह का कहना है कि पांच सौ रुपये का पेट्रोल भरने को कहने पर कर्मी बिना मीटर शून्य किए पेट्रोल भरने लगा। जिस पर उन्होंने आपत्ति की। इस पर पंप कर्मी नाराज होकर अपशब्द कहने लगे। इस बात को लेकर मामला बढ़ गया।
तत्पश्चात पंप कर्मियों ने लाठी-डंडे से दोनों की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी पीटा, जिससे वीरेंद्र सिंह व नामवर सिंह निवासी अढ़नपुर नेवढि़या गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान दो पेट्रोल पंप कर्मियों को भी चोटें आई। पीड़ितों की ओर से मामले की लिखित सूचना मड़ियाहूं पुलिस को दी गई।
पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। गंभीर रूप से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में उपचार के लिए भेजा गया। जहां से अनूप सिंह व रवींद्र कुमार सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *