जनपद महरराजगंज स्थित थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट मे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।बृजमनगंज पुलिस के अनुसार अम्ब्रीस त्रिपाठी उर्फ बिट्टू पुत्र स्वर्गीय रामकृष्ण तिवारी निवासी सिकंदरा जीत पुर को बृजमनगंज कोल्हई तिराहे से सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर कई मुकदमा पूर्व में दर्ज हैं और उसके द्वारा गैंग बनाकर लोगों को डरा धमकाकर वसूली किया जा रहा था जिसको गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज, दिनेश पाण्डेय, कांस्टेबल विशाल यादव, धनंजय खरवार शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






