रुपईडीहा बहराइच। विकास खंड नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत परमपुर गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें करीब 51 महिलाएं व युवतियों ने भाग लिया। माथे पर कलश लेकर बाजार के विभिन्न मुहल्लो का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर महिलाएं पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को प्रवचन स्थल के निकट स्थापित किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए श्याम कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु हाथ में पताका लिए जय श्री राम, हर हर महादेव, जय माता दी, राधे राधे, जय बजरंगबली आदि के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान कलश शोभा यात्रा की एक झलक पाने को ले श्रद्धालुओं के बीच होड़ मची थी। लोग कलश यात्रा के गुजरने वाले मार्ग में पहले से कतारबद्ध होकर खड़े थे। शोभा यात्रा के नजदीक आते ही श्रद्धालु राधे राधे का जयकारा लगाते हुए उनके करीब पहुंचकर कलशयात्रा में शामिल हो रहे थे।
ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो भगवान धरा पर उतर आए हों। इस कार्यक्रम के आयोजन रामशरण मिश्रा ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा में प्रत्येक दिन संध्या तीन बजे से छह बजे तक आचार्य विनोद जी के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में परमपुर के ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






