गाजियाबाद, एडवोकेट अतुल्य त्यागी ने नगर निगम के द्वारा की जा रही अनदेखी को लेकर निगम के विकास कार्यों पर उठाए सवाल। एडवोकेट अतुल्य त्यागी ने कहा है कि नगर निगम विकास एवं स्वच्छता के झूठे कार्यों के बारे में अवगत करा रहा है, वह आम जनमानस की समस्याओं की निरंतर अनदेखी कर रहा है। अतुल्य त्यागी एडवोकेट ने कहा कि आपको हम नंद ग्राम क्षेत्र की बदहाली बारे में अवगत कराना चाहते हैं, उन्होंने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र के नंदग्राम से प्राचीन शिव मंदिर सिहानी गाँव की तरफ़ जाने वाली सड़क पर पिछले दो महीने से सीवर का पानी बह रहा है, जिसके चलते सड़क गड्ढों की वजह से खस्ताहाल हो गयी हैं, जिसके कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं आए दिन गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो रहे है। लेकिन गाजियाबाद नगर निगम ने बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी आज तक क्षेत्र की इस गंभीर समस्या का निस्तारण नहीं कराया है, उन्होंने बताया कि इस जलभराव की वजह से आयेदिन लोगों के चोटिल होने के बाद भी नगर निगम कुम्भकर्णी नींद में सोया हुआ है, उसको आमजनमानस की कोई चिंता नहीं है। एडवोकेट अतुल्य त्यागी ने कहा कि निगम प्रशासन को क्षेत्रवासियों की जलभराव की इस गंभीर समस्या का तत्काल निस्तारण करवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए, वरना लोग नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






