यूपी के जौनपुर जिले के विधानसभा 365 शाहगंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो मार्च को जौनपुर में रहेंगे। जिले के पाँच विधानसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वह जनता से अपील करेंगे, इसको लेकर पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई की ओर से तेजी से तैयारी हो रही है। शाहगंज के जमुनिया ग्राम सभा गजराज सिंह इण्टर कॉलेज में उनके कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। पूर्व मंत्री ललई यादव ने बताया कि कार्यक्रम का पूरा विवरण आ गया है। पार्टी की ओर से कई विधान सभा क्षेत्र में तैयारी चल रही है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की सूचना से सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
विधानसभा क्षेत्र शाहगंज में सुबह10 बजे गजराज सिंह इण्टर कॉलेज जमुनियां, शाहगंज में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। वही विधानसभा बदलापुर फडेरेपुर का मैदान में 12:45 तक पहुंचेगे। विधानसभा सदर 1 बजे जनता जनार्दन जासोंपुर चकिया में पहुंचेगे। विधानसभा मुगराबादशाह 2:20 बजे एम केडी पब्लिक स्कूल सराय राय चन्दा में पहुंचेगे। विधानसभा मछ्ली शहर 3:15 नन्हकू राम महाविद्यालय बरावा पहुंच कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






