जनपद महराजगंज स्थित नगर पंचायत बृजमनगंज मे उ.प्र.उधोग ब्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष फुलचंद अग्रवाल प्रांतीय महामंत्री सीताराम अग्रहरी जिला महामंत्री सुधीर अग्रहरी द्वारा पूर्व में संचालित कांछल एवं बंसल ग्रुप के संगठन को भंग कर
नौतनवा ब्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल के नेतृत्व में स्टेशन रोड पूर्व ब्यापार मंडल अध्यक्ष के आवास पर नगर के सम्मानित नागरिकों के समक्ष नयी कार्यकारणी का गणन सर्वसम्मति से किया गया।जिसमें मुख्य रूप से नगर के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल जायसवाल,संरक्षक रुपनरायन जायसवाल, संरक्षक विनोद जायसवाल, नटवर जी गोयल मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन ब्यापार मंडल मीडिया प्रभारी एवं जायसवाल सभा महासचिव आशीष जायसवाल ने किया।
जिलाध्यक्ष फुलचंद अग्रवाल ने किशन जायसवाल को ब्यापार मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया तथा महामंत्री संतोष वर्मा उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल बनाये गए इसी क्रम मे युवा संगठन के मोहित वर्मा को अध्यक्ष तथा अभिषेक जायसवाल उपाध्यक्ष सहित
, हीरालाल जायसवाल, रुप नरायन जायसवाल,पूर्व प्रधान गणेश जायसवाल, पंकज श्रीवास्तव, अमित जायसवाल, आशीष जायसवाल, राजू जायसवाल, जावेद अहमद, चंदन अग्रवाल, श्रवण गिरी आदि पदाधिकारियों को पदभार माल्यार्पण कर कराया गया।इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि संगठन संगठन का विस्तार करना जरूरी है जिसके लिए संगठन के अध्यक्ष माह में एक बार कस्बे के व्यापारियों सहित बैठक का आयोजन करें उनकी समस्याओं को सुनें तथा अपने पदाधिकारियों के साथ प्रतिदिन ब्यापारियों से मुलाकात के लिए भ्रमण करें।यदि कोई अधिकारी किसी ब्यापारी का उत्पीड़न करें तो सबसे पहले अपने अध्यक्ष को सूचना दे।अधिकारियों से स्वयं न उलझे।हमारे संगठन के जिला से प्रदेश तक पदाधिकारी आपकी ढाल बनकर आपके साथ खडे रहेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






