जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र बृजमनगंज के अंतर्गत ग्राम सभा बेलसड निवासी पवन कुमार को मंदबुद्धि युवक से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के आरोप में बृजमनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा जेल।
अपराध एवं अपराधियों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व,अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन व क्षेत्रअधिकारी महोदय फरेंदा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज के निकट पर्यवेक्षण में गठित टीम को मिली सफलता दिनांक 19 मई 2022 को समय 00:23 बजे के पंजीकृत मुकदमा संख्या 79/2022 धारा 377 भारतीय दंड विधान से संबंधित वांछित अभियुक्त पवन कुमार पुत्र गिरधारी उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम बेलसंड थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज को आज दिनांक 19 मई 2022 को समय 9:15 बजे ग्राम बेलसड़ चौहान टोला से गिरफ्तार किया गया।जिसमे उप निरीक्षक मंगल सिंह कांस्टेबल रतन जायसवाल के द्वारा सराहनीय कार्य किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






