वसुंधरा, गाजियाबाद। आज दिनांक 20 अगस्त 2022 को सेक्टर 16 वसुंधरा में ग्राम प्रहलादगढ़ी, मकनपुर व वसुन्धरा के त्यागी समाज की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। आज की बैठक श्री आदेश त्यागी जी की अध्यक्षता में की गयी, इस बैठक में वसुन्धरा, प्रहलादगढ़ी व मकनपुर के सम्मानित त्यागी व भूमिहार समाज के लोगों ने हिस्सेदारी कि और अपने-अपने, ओजस्वी विचार रखे, सभी की सहमति से तय किया गया कि श्रीकांत त्यागी के ऊपर सरकार की तरफ से दमनकारी नीतियों के खिलाफ त्यागी-भूमिहार समाज के लोग 21 अगस्त 2022 दिन रविवार को नोएडा में होने वाली त्यागी समाज की विशाल महापंचायत में भारी संख्या में शामिल होने के लिए दल बल के साथ पहुंचेंगे। इस बैठक में तय किया गया कि वसुन्धरा के सभी त्यागी भूमिहार भाई एवम सभ्य समाज के लोग मेवाड़ पर 21 को 8:30 बजे इक्ट्ठा होंगे और सुबह 9 एक साथ नोएडा में महापंचायत के लिए निकलेंगे।
इस बैठक में देवेन्द्र राय जी, अवधेश राय जी, आदेश त्यागी जी प्रहलादगढ़ी, दीपक त्यागी जी, मोहित त्यागी जी, मनोज त्यागी जी मकनपुर, विपिन त्यागी जी, प्रवीण भारद्वाज जी, आदेश त्यागी जी वैशाली, राजा त्यागी जी, बलराम त्यागी जी, कांति त्यागी जी, सोमदत्त त्यागी जी मकनपुर, राकेश त्यागी जी, पारितोष त्यागी जी, वत्सल त्यागी जी, दीपक त्यागी जी, सुशील त्यागी जी प्रहलादगढ़ी, सुनील त्यागी जी, हृदेश कुमार त्यागी जी, विपिन त्यागी जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






