रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। स्थानीय थाना पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे एक वारण्टी को उनके घर से छापा मारकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट सम्बन्धित मु0स0 32345/2021 राज्य प्रति शंकर सोनी धारा 323/504 /506/ 324 /325/308 भादवि0 से सम्बन्धित वारण्टी शंकर सोनी पुत्र पुत्तन सोनी निवासी साईगाँव दा0 दौलतपुर थाना रुपईडीहा को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को 12,00 बजे पुलिस टीम ने उसके घऱ पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए वारण्टी को न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 नागेन्द्र सिंह,हे0का0 अशोक प्रजापति आदि लोग शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






