रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। थाना रुपईडीहा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में काफी दिनों से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सुरैहिया मोड़ से प्रातः 9:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलते ही थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह उप निरीक्षक शिवम त्रिपाठी कां सत्यव्रत चौरसिया कां सूरज सिंह महिला कां आरती वर्मा की टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने रवाना किया गया। सोरहिया मोड़ थाना रुपईडीहा से इसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान फारूक उर्फ पहुना पुत्र पुत्तन निवासी गुरुचाही जैतापुर थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






