बहराइच 06 सितम्बर। मा. राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश श्री दिनेश प्रताप सिंह का 07 सितम्बर 2022 को जनपद भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्री सिंह पूर्वान्ह 11ः00 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच पहुॅचकर पूर्वान्ह 11ः15 बजे जनप्रतिनिधियों/संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, अपरान्ह 12ः15 बजे विचार परिवार के साथ बैठक, अपरान्ह 01ः00 बजे ज़िला चिकित्सालय का निरीक्षण, अपरान्ह 01ः45 बजे ऑगनबाड़ी केन्द्र/प्राइमरी स्कूल व कस्तूरबा गॉधी विद्यालय/आश्रम पद्धति विद्यालय/छात्रावास का निरीक्षण व छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर अपरान्ह 02ः10 बजे निरीक्षण भवन वापस आ जायेंगे।
मा. राज्यमंत्री श्री सिंह अपरान्ह 03ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक, अपरान्ह 05ः00 बजे निराश्रित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण, अपरान्ह 05ः45 बजे रू. 20 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं का निरीक्षण, अपरान्ह 06ः15 बजे ग्राम चौपाल में सम्मिलित होकर सांय 07ः00 निरीक्षण भवन वापस आकर सांय 07ः15 बजे एक जनपद एक उत्पाद से जुड़े उद्यमियों तथा 07ः30 बजे रेहड़ी पटरी व्यवसाइयों के साथ संवाद करेंगे। जबकि रात्रि 08ः15 बजे मलिन बस्ती का भ्रमण कर सहभोज में सम्मिलित होकर रात्रि 09ः15 बजे निरीक्षण भवन बहराइच पहुॅच कर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिंह 08 सितम्बर 2022 को प्रातः 08ः00 बजे जनपद श्रावस्ती के लिए प्रस्थान कर जायेंंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






