कस्टम मिल्ड राइस भण्डारण के लिए एसडीएम होंगे नोडल अधिकारी
मिलर्स को ब्लेंडर का इन्स्टालेशन व आधुनिकीकरण कराएं जाने के दिये गये निर्देश
बहराइच 09 सितम्बर। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत धान खरीद हेतु जारी समय-सारिणी के अनुपालन में धान खरीद योजना के क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण, अनुश्रवण एवं संचालन हेतु जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा अपर जिलाधिकारी मनोज को प्रभारी अधिकारी धान खरीद तथा जिला द्वााद्य विपणन अधिकारी को अपर जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। श्री मनोज के कार्यालय व आवास का दूरभाष नम्बर क्रमशः 05252-232063 व 232419 तथा सी.यू.जी. मोबाइल नम्बर 9454417606 है।
इसके अलावा धान खरीद वर्ष 2022-23 में मूल्यसमर्थन योजना के अन्तर्गत धान कय व कस्टम मिल्ड राइस (सी.एम.आर.) भण्डारण के निमित जनपद के तहसील सदर, कैसरगंज, मिहींपुरवा, पयागपुर, नानपारा, महसी के उप जिलाधिकारियों को उनके तहसील क्षेत्र हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा सम्बन्धित तहसील के कृषकों से धान कय के सुचारू रूप से संचालन, धान खरीद के सापेक्ष सी.एम.आर. के भारतीय खाद्य निगम में सम्प्रदान की नियमित रूप से समीक्षा की जायेगी तथा इस सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं एवं कृषकों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
ज़िला खरीद अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) मनोज ने जनपद के समस्त चावल मिलर्स को निर्देश दिया गया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत मिलों का पंजीयन/सत्यापन, फोर्टीफाइड रादस के उत्पादन हेतु राइस हेतु राइस मिलों में ब्लेंडर का इन्स्टालेशन एवं मिलों का आधुनिकीकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






