बहराइच 09 सितम्बर। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड विभाग धर्मवीर प्रजापति प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 10 सितम्बर 2022 को सायं 06ः00 बजे निरीक्षण भवन लो.नि.वि. पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री प्रजापति 11 सितम्बर 2022 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे गेस्ट हाउस वनरेंज रूपईडीहा पहुचंकर जन प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। श्री प्रजापति 12 सितम्बर 2022 को सायं 04ः30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी /नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






